_शैलेंद्र साहित्य सरोवर के बैनर तले हुई काव्य गोष्ठी_
फतेहपुर(वी.टी)।मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए केपी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए पढ़ा कि मातु शारदे,कर दया,करो ज्ञान विस्तार।कविजन करते वंदना, आप करो स्वीकार। आगे पढ़ा कि चारों तरफ विकास हो,बने सुरक्षित देश। विकसित जनकल्याण का बजट हो गया पेश।डा. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा कि संगी साथी बहुत हैं,जबहिं गांठ में दाम। परत विपति या जगत में,आत न कोई काम।राम अवतार गुप्ता ने पढ़ा कि पाया मोदी के बजट, में सबने सम्मान।युवा वृद्ध, महिला पुरुष व मजदूर- किसान।प्रदीप कुमार गौड़ नें पढ़ा कि यूरोपीय संघ औ भारत मध्य हुआ एक अहम करार।भारत रुतबा और बढे़गा, श्रम, शिक्षा,रक्षा,व्यापार।अनिल कुमार तिवारी ‘निर्झर’ ने काव्य पाठ में पढ़ा कि नृत्य मंजरी कर रही ,सरसों गाती गान।गेहूं हंसी बिखेरता ,पा पोषण का दान ।हिमांशु कुमार जैसल ने पढ़ा आओ रील बनावा जाय।देश के मुद्दन का समेटिकै, एकै जघा मा लावा जाय।काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने एक मुक्तक मे पढ़ा कि माघपूर्णिमा पुण्यप्रद, स्नान भक्ति के संग।मन चंगा तो चाव से,भरें कठौती गंग।
