पुलिस मुठभेड़ में बकरी चोर गिरोह का सरगना घायल, सात गिरफ्तार!

फतेहपुर (वी.टी)। खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया रोड पर पुलिस और बकरी चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गिरोह के सरगना शोएब कुरैशी के पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरोह के कुल सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मौके से 60 भेड़ें, 7 बकरियां, एक तमंचा और 2 कारतूस, एक लोडर, एक पिकअप वाहन और एक स्विफ्ट कार भी पुलिस ने बरामद कर अपने कब्जे में ली हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला यह गिरोह लंबे समय से पुलिस की नजर में था। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

More From Author

अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

चक-इटौली पंचायत भ्रष्टाचार, आयुक्त ग्राम्य विकास की जांच से बढ़ी हलचल, कई अफसरों पर कार्रवाई की आशंका!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *