फतेहपुर (वी.टी)। सदर कोतवाली लोधीगंज स्थित न्यू अलकबीर हॉस्पिटल पर मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ पर गलत इलाज और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा बगहा निवासी रुद्धतारा मजरे सरकंडीके रहने वाले युवक बुद्धराज (25 वर्ष) का 6 जनवरी को सड़क हादसे में पैर टूट गया था। इलाज के लिए उसे 7 जनवरी को न्यू अलकबीर हॉस्पिटल बिंदकी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद 13 जनवरी को छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल प्रशासन ने दोबारा जांच के लिए 19 जनवरी को बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि 19 जनवरी को युवक अस्पताल पहुंचा तो उसकी हालत सामान्य थी लेकिन कुछ देर बाद चिकित्सक ने अचानक हालत बिगड़ने की बात कही। इसके बाद युवक को ऑक्सीजन व इंजेक्शन देकर एम्बुलेंस से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत अस्पताल के अंदर ही हो चुकी थी लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। मामले को लेकर परिजनों ने 19 जनवरी की रात कोतवाली में लिखित शिकायत दी लेकिन अब तक न तो चिकित्सक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले जांच कराकर आरोपितों के ऊपर कार्यवाही की मांग की है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- न्यू अलकबीर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, FIR दर्ज कराने की मांग!
न्यू अलकबीर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, FIR दर्ज कराने की मांग!
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
