एसडीएम न्यायिक के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। एसडीएम न्यायिक के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध लगातार गहराता जा रहा है। न्यायालय के बहिष्कार के बावजूद विवाद का समाधान न होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। मॉडल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ो वकीलों द्वारा तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण की मांग उठाई गई है।  मॉडल बार एसोसिएशन की बैठक में 13 अक्टूबर को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि एसडीएम न्यायिक के न्यायालय की कार्यप्रणाली के विरोध में अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा।अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार असंतोष बना हुआ है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मालूम हो कि 15  अक्टूबर को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के तहसील के औचक निरीक्षण के दौरान  शिकायती प्रार्थना पत्र देकर  कार्यवाही की मांग की गई थी।एसडीएम न्यायिक द्वारा कथित रूप से अधिवक्ता हनुमान सिंह को धमकाने व अधिवक्ताओं की तमाम मांगों को लेकर ज़िलाधिकारी की तरफ से कार्यवाही की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई जिससे विवाद बरक़रार है। अधिवक्ताओं ने  आशंका जताई है कि मौजूदा परिस्थितियों में विवाद और बढ़ सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से एसडीएम न्यायिक का स्थानांतरण कर न्यायिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री मलखान सिंह यादव, समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

More From Author

गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने एवं आलू किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *