सरकारी तालाब व घूर के गड्ढों में लेखपाल की मिली भगत से हो रहा कब्जा, डीएम तक पहुंची शिकायत

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। सदर तहसील के सांखा गांव में लेखपाल की मिली भगत से तालाब एवं घूर के गड्ढो में किए जा रहे कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। मुख्यमंत्री से मिल शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता ने एक बार फिर जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कर लेखपाल को निलंबित कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार ने बताया है कि ग्राम सभा के सरकारी तालाब में ग्रामवासियों द्वारा कूड़ा करकट डालकर आतिक्रमण किया जा रहा है। लेखपाल के द्वारा लोगों से मिलकर झूठी आख्या प्रेषित की गई और सही तत्व छुपाए गए जहां पर खाद गड्ढे एवं चारागाह की जमीन है उन पर भी मकान बना लिए गए। गाटा संख्या 3282, 3284, 3279, 3280 एवं 3281 सरकारी जमीन के रूप में दर्ज है इस पर भी लेखपाल द्वारा कब्जा कराया जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया था जिस पर लेखपाल द्वारा ग्राम सभा कौंडर की रिपोर्ट लगाकर प्रेषित की गई। स्थलीय जांच रिपोर्ट में जिन ग्रामवासियों के हस्ताक्षर कराए गए हैं वह भी तालाब के आसपास के व्यक्तियों के नहीं है उनका मकान काफी दूर है। पीड़ित ने पूरे तथ्यों की जांच करा कर जमीन को सुरक्षित कराए जाने की  मांग की है।

More From Author

पेट परीक्षा के प्रस्तावित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर डीम एसपी ने देखी व्यवस्थाएं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *