फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन सहित सूची मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का घेराव किया और जोरदार तरीके से आवाज बुलंद करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के हक सम्मान सुरक्षा एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में तीनों तहसीलों के पीएचसी एव सीएचसी कर्मचारियों के आयोजित धरना प्रदर्शन में 12 अक्टूबर को लखनऊ चलने का एनएचएम संविदा कर्मचारियों से आवाहन किया गया। कहां की हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर एकजुटता का प्रदर्शन करें। कहां की कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता व ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कार्मिकों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन एवं नियमित पदों की भर्तियों में कोटा का निर्धारण किया जाए। चेतावनी दी कि जब तक सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर डा. केके पांडे, शिव प्रताप सिंह, राम जी सचान, अजीत सिंह, दीपक सचान ,शिवदीप वर्मा, अशोक कुमार, राजकुमार, राशिद हुसैन सिद्दीकी, प्रदीप कुमार, डा. सुनील शुक्ला, डा.सुरेश कुमार राजवंशी, डा. कुमार आनंद, डा. मसूद, डा. मुकेश, डा. प्रसून, डा.भूपेंद्र सिंह, राजेश कुमार पांडे अभय कुमार नईम अहमद, जावेद, तनवीर आलम, ऐश्वर्या, प्रभा पाल, प्रियंका, पूजा, अर्चना बाजपेई, आकांक्षा सहित बड़ी संख्या में एनएचएम संविदा कर्मी मौजूद रहे।
