गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने फहराया तिरंगा, दिलाई शपथ


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में दोनों महापुरुषों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने, पत्रावलियों को लंबित न रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ नियमानुसार आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए।

More From Author

गांधी-शास्त्री जयंती पर सपा ने लिया ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ का संकल्प

महापुरुषों की जयंती पर कांग्रेस ने निकाला मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *