वृद्धजन आवास पहुंच जिलाधिकारी ने बांटी खुशियां

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी और भोजन जन सेवा समिति के संस्थापक कुमार शेखर का अधीक्षिका श्रीमती नीतू वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी दिनचर्या, रहन-सहन एवं समस्याओं को आत्मीयता से सुना। जिलाधिकारी ने बुजुर्गों को फल एवं वस्त्र वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा कुमार शेखर ने बुजुर्गों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बुजुर्गों को हर समस्या के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद की देखरेख में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां एवं सिरप वितरित कर सभी बुजुर्गों को भोजन कराया गया।इस मौके पर प्रधान सहायक सूरज कुमार,संतोष तिवारी,ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, संजय कुमार सिंह,राहुल सिंह, अनूप कुमार, आनंद सिंह एवं वृद्धजन आवास के कर्मचारी आदि तमाम लोग रहे।



More From Author

वृद्ध दिवस पर वयोवृद्ध पेंशनरों को पूर्व न्याय मंत्री ने अंग वस्त्र दे किया सम्मानित

गांधी-शास्त्री जयंती पर सपा ने लिया ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *