बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर अपना दल (एस) ने सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर अपना दल (एस) ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक बारिश के कारण केले, धान और हरी सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
ज्ञापन में प्रभावित किसानों को आपदा राहत के तहत शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ अगली फसल के लिए बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
इसके अलावा तराई क्षेत्रों में बारिश के कारण पशुओं में लम्पी रोग, मुंहपका-खुरपका और गला घोंटू जैसी बीमारियों के खतरे को देखते हुए पशुओं के टीकाकरण के लिए कैंप लगाए जाने की मांग की गई।
पशुपालन विभाग से संबंधित गौ नंदिनी योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। बताया गया कि जिले में योजना के लिए 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि लक्ष्य केवल छह लाभार्थियों का है। अपना दल (एस) ने बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की भी मांग की।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह पटेल, योगेंद्र सिंह, दीपक पटेल, मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष महिला मंच कांति कुशवाहा, गुलाब सिंह, लक्ष्मण पटेल, जितेंद्र अली, डॉ. शिव दुबे, सुनील पटेल, सोनू पासवान, अतीरा कुमारी पटेल, दीपांशु पटेल, शिवांशु पटेल, जिला अध्यक्ष विधिक मंच शशिकांत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष एससी-एसटी मंच राहुल कुमार और जिला सचिव महिला मंच सुमन पासवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन सख्तसरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर-बैनर हटाने के निर्देश

वृद्ध दिवस पर वयोवृद्ध पेंशनरों को पूर्व न्याय मंत्री ने अंग वस्त्र दे किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *