जन्मदिवस पर याद किए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर!

युवाओं ने शहर में निकली मोटरसाइकिल यात्रा,संगोष्ठी का हुआ आयोजन

फतेहपुर(वी.टी)। शहर के डाक बंगला के समीप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। अनुयायियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी की तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा समाज के लिए दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। इससे पूर्व शहर के प्रमुख मार्गो में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई और सविता समाज के भवन के समीप समाप्त की गई। मुख्य अतिथि शिव प्रसाद सविता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को नई ऊंचाइयों में पहुंचने का काम किया है आज समाज को चाहिए कि उनके पद चिन्हो पर चलकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दें जिससे वह भी आगे चलकर समाज हुआ मां-बाप का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम के दौरान भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी दूर-दूर से आए लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, नगर पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य,अमरनाथ सविता, हरि सिंह सविता, शंकर लाल सविता, राजोल, दीपक सविता,दीपू सविता, रामकिशोर,बृजेश सेन,मनोज, रामबाबू सविता, कैलाश, मनोज,शशि, विजय,धर्मराज,मनोज, लाला, कामता वर्मा, डा.वीरेंद्र, अरविंद,दिनेश,अनिल,संतोष,अजय पाल, अशोक फौजी, संजय,पवन, संतराम, सूरज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

More From Author

नारायणा ई टेक्नो स्कूल में एनपीए 2026 कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

चोरियों के खुलासे में फेल थानेदार लाइन हाजिर! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *