18 अक्टूबर को गणेश वंदना एवं गंगा आरती के साथ शुरू होगा पांच दिवसी दशहरा महोत्सव
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। बिंदकी के रामलीला मैदान के समीप श्री हनुमान मंदिर परिसर में ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की पुस्तक का विमोचन कमेटी अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह ने तमाम पदाधिकारियों, सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं के साथ किया। दशहरा महोत्सव पुस्तिका के अनुसार 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे गणेश वंदना एवं गंगा आरती के साथ ही पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। 19 अक्टूबर को शाम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र का सुंदर मंचन होगा। 20 अक्टूबर को बालाजी महोत्सव आयोजित होगा। इसके अलावा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम तथा अहंकारी रावण के बीच युद्ध होगा जिसमें प्रभु श्री राम के हाथों रावण का वध होगा। 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे से श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 22 अक्टूबर को फूलों की होली एवं राजस्थानी नृत्य होगा। पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव में प्रतिदिन मेला लगेगा खासकर 20 अक्टूबर को प्रभु श्री राम तथा अहंकारी रावण के बीच युद्ध देखने के लिए भारी भीड़ रहेगी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अहंकारी रावण का पुतला जलाया जाएगा। दशहरा महोत्सव पुस्तिका के विमोचन में श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार, नरेंद्र गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, अशोक गुप्ता सुनील गुप्ता, मुन्नालाल सोनकर, मोना ओमर, आशीष तिवारी, महामंत्री प्रतीक शुक्ला, गुलशन गुप्ता, संचित गुप्ता ,उत्कर्ष सिंह एवं कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओमर, प्रेम तिवारी, सुखद ओमर, आदित्य गुप्ता उर्फ छोटू, संदीप पटेल, रजत अग्रवाल, राम जी त्रिवेदी, रोशन दुबे, चंद्र प्रकाश गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, ऋषि धर, गिरीश पांडे, सोनू गुप्ता, दिनेश सोनकर, सजल शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
