बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को वितरित की गईं 646 राहत किट

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अभयपुर व आशापुर ग्राम पंचायतों समेत औसेरीखेड़ा, मदारपुर, बिंदकी फार्म, बड़ा खेड़ा, सननहा, कालूकुन्दी, नया खेड़ा और आसपास के गांवों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से करीब 646 राहत किट वितरित की गईं।
राहत सामग्री का वितरण विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला, तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, महेश सिंह, अभयपुर प्रधान रामदास निषाद, आशापुर प्रधान ओम नारायण कश्यप समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
राहत किट मिलने पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राहत सामग्री वितरण का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाना रहा।

More From Author

पासी कल्याण समिति के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन

नवनियुक्त 19 ग्राम पंचायत अधिकारियों की टीम लखनऊ रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *