ससुराल आए युवक का मिला शव परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

-एक हफ्ते पहले ससुराल आया था युवक,पति-पत्नी के बीच हो रहा था विवाद
फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। थरियांव थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया।परिजनों ने ससुरालीजनों के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है।मृतक की पहचान कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकनारा निवासी बब्बू नट के रूप में हुई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय के समीप एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ।खोजबीन करने पर पता चला कि मृतक कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकनारा गांव का रहने वाला छोटे नट का पुत्र बब्बू है।बब्बू करीब एक सप्ताह से अपनी ससुराल हनुमानपुर गांव में रह रहा था और पिछले दो-तीन दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।विवाद की सूचना थाना पुलिस को भी हुई थी।गत दिवस विवाद के बाद थाने पहुंचे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया था। देर रात दोबारा विवाद की सूचना पर 112 पुलिस और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे।युवक,उसकी पत्नी और सास को थाने ले गए।पत्नी और सास को पहले छोड़ दिया गया बाद में युवक को भी थाने से छोड़ने की बात सामने आ रही है लेकिन आज उसका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों के ऊपर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

More From Author

अधिवक्ता के चेंबर में लगी आग, फाइलें व कागजात जलकर राख

पासी कल्याण समिति के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *