फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों ने अंडर-14 बास्केटबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। मंडल स्त्री प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए कस्तूरबा ऐरायां एवं विजयीपुर की छात्राओं ने गोरखपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता पाई।प्रतियोगिता जीतने के बाद वापस आने पर खागा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने बेटियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में ऐरायां विद्यालय की शिवानी,मोनिका,जया,रुचि मोनिका,आरोही,पायल,शालिनी रुचि एवं रंजना ने प्रतिभाग किया जबकि विजयीपुर की खुशी कुमारी,दीपिका,रोशनी,मुस्कान,महिमा,रजनी,राजवती एवं लक्ष्मी ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता जीतने में अहम भूमिका निभाई। समापन अवसर पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।खेल शिक्षिका सरोज देवी,शिक्षक भूपेंद्र सिंह,खंड शिक्षाधिकारी नरेंद्र सिंह,रत्नामणि मिश्र,रजनीश श्रीवास्तव जयचंद्र पांडे,संजय पांडे,रेखा मिश्रा, शकुंतला,वंदना श्रीवास्तव,जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शीलू त्रिपाठी,डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी,बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिंसी मौर्या ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों ने प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में जीता कांस्य पदक
कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों ने प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में जीता कांस्य पदक
You May Also Like
More From Author
श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी का आरोप, चौकी में हंगामा
