जिला अस्पताल परिसर से कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक ले जाता संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। अस्पताल में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक ट्रामा सेंटर के पास खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर मौका पाकर चोरी कर ले गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
बताया गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी बाइक जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
इधर, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध बाइक को ले जाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने के साथ ही उसकी तलाश में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों में भी चिंता है। जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर बाइक चोरी की घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

More From Author

किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार कर रही हरसंभव प्रयास,कुलजीत सिंह

700 किलो तार के साथ तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *