किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार कर रही हरसंभव प्रयास,कुलजीत सिंह

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। शुक्रवार जनपद दौरे पर आए राष्ट्रीय किसान समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने सहकारी समिति,नलकूप एवं गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।विकास भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के हर संभव काम कर रही है।किसानों को खाद,बिजली,पानी की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्हें पशुपालन,मधुमक्खी पालन,रेशम पालन,मत्स्य पालन सहित औद्यानिक फसलों के उत्पादन से जोड़ने का काम किया जा रहा है जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।जिले में किसानों की आय को बढ़ाने एवं सरकारी योजनाओं के दिए जा रहे लाभों पर अधिकारियों की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।

More From Author

कश्यप-निषाद समाज इस बार पीडीए के साथ, राजपाल कश्यप

जिला अस्पताल परिसर से कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *