भव्य लाइटिंग के बीच 80 फीट के रावण का होगा दहन


रामलीला कमेटी की बैठक में अध्यक्ष ने बांटी जिम्मेदारी

फतेहपुर( वंदना टाईम्स)। श्री रामलीला कमेटी की बैठक में 18अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव को लेकर चर्चा हुई।मौजूद लोगों को जिम्मेदारी सौंप गई।तय हुआ कि इस बार 80 फीट ऊंचा रावण बनवाया जाएगा।इसके अलावा रामलीला मैदान में भव्य लाइट की सजावट होगी और डीजे साउंड की विशेष व्यवस्था होगी
बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर में शाम श्री रामलीला कमेटी बिंदकी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में श्री रामलीला कमेटी बिंदकी की एक बैठक हुई।बैठक में 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा हुई और मौजूद लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक के दौरान रोड लाइट,डीजे बैंड आदि के संचालकों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।दशहरा महोत्सव को लेकर अध्यक्ष ने बताया कि 18अक्टूबर से 22अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव में 20 अक्टूबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम द्वारा अहंकारी रावण का वध किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस बार अहंकारी रावण का 80 फीट का पुतला बनवाया जाएगा।इस मौके पर संरक्षक मंडल के नरेंद्र गुप्त,गोपाल जी गुप्त,रामकुमार साहू,अशोक गुप्त,सुनील गुप्त,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओमर,प्रतीक शुक्ल,आशीष तिवारी,उत्कर्ष सिंह,मुन्नालाल सोनकर,अमित बाजपेई,उत्कर्ष गुप्त,चंद्र प्रकाश गुपत,ललित तिवारी,सीटू गुप्त,ऋषि दत्त,अंकित गुप्त,रजत अग्रवाल,उदय साहू,रामजी त्रिवेदी,अभिषेक बाजपेई सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

बेटी की संदिग्ध मौत पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार

तालाब में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *