ब्लॉक चुनाव के बाद ही जिला चुनाव कराने का फैसला, पांच संयोजक नामित

जिले में मजबूती से संगठन को खड़ा कर शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ेगा तिवारी गुट
-8 ब्लाक इकाइयों के अध्यक्ष मंत्री ने शर्मा अच्छा की मनमानी से दे दिया था इस्तीफा
-प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में पांच संयोजक किए नामित,जल्द चलेगा सदस्यता अभियान

फतेहपुर( वंदना टाईम्स)। प्राथमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नियम विरुद्ध क्रिया-कलापों एवं एक दशक से ब्लॉक,जिला इकाई का चुनाव न कराए जाने के बावजूद नए सिरे से पुनःजिला कमेटी के चुनाव की घोषणा से खफा 8 ब्लॉक इकाइयों के वरिष्ठ शिक्षक नेताओं द्वारा शर्मा गुट को छोड़कर विनय कुमार तिवारी गुट में आस्था जता जिले में शिक्षकों के मान,सम्मान,स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।कहा है कि जिले में मजबूती के साथ संगठन को खड़ा किया जाएगा।किसी भी सूरत में शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश इकाई द्वारा 10 वर्षों से चुनाव न कराए जाने से खफा मलवां अध्यक्ष रामबहादुर,हसवां शैलेंद्र सिंह भदौरिया,भिटौरा दिग्विजय सिंह, असोथर अनुराग कुमार मिश्र,खजुहा बलराम सिंह,अमौली योगेंद्र सिंह,ऐरायां इकाई के मंत्री कुलदीप कुलभूषण एवं देवमई के मंत्री योगेंद्र सिंह चौहान ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया था।शिक्षक नेताओं की मांग थी कि पहले ब्लॉक की इकाइयों का चुनाव नियमत: कराया जाए इसके बाद जिला कमेटी का चुनाव कराया जाना न्यायोचित है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने दोटूक फरमान जारी कर दिया कि जिला कमेटी का ही चुनाव होगा जिससे नाराज शिक्षक नेताओं ने शर्मा गुट से तौबा कर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण एवं उनके हक-हुकूक लड़ाई के लिए तिवारी गुट से जुड़कर काम करने का संकल्प लिया है।
आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि शर्मा गुट द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है।उनकी प्राथमिकता चुनाव एवं शिक्षकों के सम्मान एवं समस्याओं का निराकरण नहीं बल्कि सदस्यता शुल्क की धनराशि से मतलब है।उन्होंने कहा कि प्रदेशध्यक्ष विनय कुमार तिवारी और महामंत्री उमाशंकर सिंह से वार्ता के बाद तय हुआ कि पहले ब्लॉक की इकाइयों का चुनाव होगा और इसके बाद ही जिला इकाई का चुनाव किया जाएगा।इसके लिए संयोजक प्रणवीर सिंह,देवशरण शुक्ल, संजय सिंह,राजीव कुमार एवं सुभाष मौर्य को नामित कर दिया गया है।जल्द ही सदस्यता अभियान चलाकर ब्लॉक इकाइयों का चुनाव कराया जाएगा और फिर डेलीगेट जिला इकाई का चुनाव करेंगे।उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शिक्षकों का न तो उत्पीड़न बर्दाश्त किया जाएगा और न हीं उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाएगा।शिक्षक नेता अनुराग मिश्र,दिग्विजय सिंह,शैलेंद्र भदौरिया ने कहा कि आने वाले समय में शिक्षक तय करेंगे की उनके लिए कौन खड़ा है!और कौन लड़ाई लड़ रहा है?
:

More From Author

30 खंभों से 10 लाख का विद्युत तार चोरी

बेटी की संदिग्ध मौत पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *