फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। शहर के सदाशिव पैलेस टॉकीज में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक रूप से शो देखा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सिनेमा हॉल पहुंचे और फिल्म का आनंद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। सिनेमा हॉल पहुंचने पर संचालक बृजेश उर्फ रंजू तिवारी एवं मनीष उर्फ रिंकू तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव समेत पूरी टीम का बुके भेंट कर स्वागत किया। संचालकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मनोज शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, अंजू त्रिपाठी, पंकज त्रिवेदी, ओम मिश्रा, बच्चा तिवारी, विनोद गौतम, रामप्रकाश गुप्ता, अंशुल अवस्थी, अखिलेश बाजपेई, प्रेम पासवान, योगेंद्र सिंह, दीपू पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट तिवारी, अरमान तिवारी, अनूप दुबे, मैनेजर बब्बू, अजहर हुसैन, रामशंकर पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
