यादव समाज की एकजुटता पर जोर, नाम के साथ ‘यादव’ लिखने की अपील

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जगराम सिंह यादव छत्तीसगढ़ से वापस कानपुर जाते समय खागा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह यादव के निवास पर समाज के लोगों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष युवा विमलेश यादव, कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, कानपुर जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव, यशवंत यादव सभासद खागा, मंडेला यादव पूर्व प्रधान, सुरेश यादव, कुल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव ने समाज की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि अपनी पहचान और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए समाज के लोग अपने नाम के साथ ‘यादव’ जरूर लिखें। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक संख्या और सामाजिक स्थिति सामने लाने के लिए जातिगत जनगणना महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी सामाजिक पहचान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। बैठक में यादव समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा आने वाले समय में सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

More From Author

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मिलेगा अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *