फतेहपुर। भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे के गायत्री मंदिर प्रांगण अंतर्गत चल रहे छह दिवसीय धार्मिक महोत्सव के अंतिम दिवस भगवान की छठी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व कारागार मंत्री/ बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी एवं अमौली ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने भगवान की दिव्य झांकी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धालुओं को धार्मिक महोत्सव की शुभकामनाएं दी। रासलीला कलाकारों के द्वारा ब्रज की लठ्ठमार एवं फूलों की होली का मंचन किया गया। श्रद्धालुओं ने भी भगवान् श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर अबीर गुलाल एवं पुष्प वर्षा करते हुए फूलों की होली खेलकर आशीर्वाद लिया। रात्रि कालीन बेला पर कंस वध की लीला के मंचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने दुष्ट राक्षसों समेत मथुरा के आततायी राजा कंस का वध कर दिया तथा माता देवकी एवं पिता वासुदेव को कारागार से मुक्त कराकर राजा उग्रसेन को पुनः राजगद्दी पर आसीन कराया। धार्मिक महोत्सव के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र ओमर, प्रमिला ओमर, अनिल ओमर, माया ओमर, सौरभ, प्रांजुल, शुभम, शिवम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलीला मंचन का आनंद उठाया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- धार्मिक महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, कंस का हुआ वध
धार्मिक महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, कंस का हुआ वध
You May Also Like
More From Author
दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, एक का तालाब में मिला शव
