सगे भाइयों समेत किराना व्यापारी का 5.4 लाख रूपये लेकर सोनार मौके से हुआ फरार

चक बिसौली गंाव के रहने वाले अवधेश के मकान में किराये पर सोनारी की खोल रखी थी दुकान
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गंाव में आभूषणों की किराये में दुकान खोले शातिर सोनार ने सगें भाईयों समेंत किराना दुकानदार को 5 लाख 4 हजार रूपये का चूना लगाकर फरार हो गया। तीनो भुक्तभोगियों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
चक बिसौली गंाव के रहने वाले अवधेश पुत्र चन्द्रपाल के मकान में दशरथ सोनी नाम पता अज्ञात ने किराये की दुकान लेकर सोनारी का काम करता था। कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर मजरे भूपतपुर गंाव के रहने वाले लवकुश पटेल, राहुल पटेल पुत्रगण सुनील कुमार ने दशरथ सोनी को जेवर बनवाने के लिए 4 लाख 25 हजार रूपये दिये थे। लड़की की शादी के लिये बनाने के लिए एडवांस में दिए गए रूपयों को लेकर दशरथ सोनी रात को अचानक गायब हो गया। इसकी जानकारी जैसे ही दोनो भाइयों को हुयी तो उनके होश उड़ गये। सोनार के भाग जाने की खबर पर चक बिसौली गंाव के रहने वाला किराना व्यापारी महेश साहू भी वहंा पहुंचा गया और उसने भी बताया कि सोनार दशरथ सोनी ने अपनी बेटी की शादी के लिये उसकी दुकान से 79 हजार रूपये का किराना का सामान लिया था। काफी खोजबीन के बाद सोनार का कोई सुराग न लगने पर तीनो पीड़ितों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमन्त मिश्रा ने बताया कि लोगो के पैसे लेकर भागा दशरथ सोनी कहां का रहने वाला है किसी को जानकारी नहीं है। बगैर पते की जानकारी के बावजूद लोगों ने उसको पैसा दिया। दुकान मालिक भी अवधेश सोनी कहां रहता है की जानकारी नही दे पा रहा है। लखनऊ बाईपास चौकी इंचार्ज को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहां गया है।

More From Author

पुलिस मुठभेड़ में बकरी चोर गैंग का सरगना साहिल कुरैशी घायल

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर फतेहपुर में गरजा अटेवा, निकाली तिरंगा यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *