जयराज मान सिंह एडवोकेट हाईप्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा, मैनेजर अंकित मिश्रा निकला हत्यारा!

फतेहपुर। जिले के चर्चित और हाईप्रोफाइल जयराज मान सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज हत्या को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि जयराज मान सिंह के मैनेजर अंकित मिश्रा ने अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त युवक यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा था और जमीन की लालच में उसने ही मालिक की हत्या कर दी। फतेहपुर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी अनूप सिंह के नेतृत्व में इस केस के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया था। तकनीकी साक्ष्य, सर्विलांस और गहन पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने घर जाकर चाकू और हाथ धोए ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि कॉलोनी के पास अंजाम दी गई थी जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया था।  एसपी का कहना है कि मामले में जांच जारी है आगे और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

— संवाददाता  

चमन इरफान, वंदना टाइम्स 

More From Author

व्यापारियों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन

संस्कृति एवं शक्ति समागम यात्रा में मां सरस्वती के साथ दिखी भारत के विभिन्न प्रांतो की सांस्कृतिक झलक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *