पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली में हरकुण्डी पुलिया के पास देर रात चांदपुर और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा चांदी की तीन जोड़ी पायल, पांच सिक्के, पांच जोड़ी बिछिया, 20,500 रुपये नकद और चोरी की अपाचे बाइक बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर सहित अन्य जनपदों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

More From Author

वृद्धजनों के बीच मनाया विराज शास्त्री का जन्मदिवस

बिंदकी में अवैध उर्वरक गोदाम सील, 353 बोरी खाद व सल्फर जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *