डीएम, एसपी, सीडीओ व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां

अफसरों के सामने ही तिरंगा रैली में बाइकर्स ने भरा फर्राटा
-कलेक्ट्रेट से निकाली रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष,डीएम,एसपी,सीडीओ ने किया रवाना

फतेहपुर( वंदना टाईम्स)हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से निकली तिरंगा मोटर साइकिल रैली अधिकारियों के सामने ही मजाक बन गई।जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह,जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स,पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने संयुक्त रूप से बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया लेकिन मोटरसाइकिल सवार बिना हेलमेट के ही शहर के विभिन्न मार्गो में फर्राटा भरते नजर आए।
मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य लोगों में अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत एवं भावनात्मक संबंध बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।यह अभियान राष्ट्रीय अस्मिता,देशभक्ति,गौरव की जन भागीदारी आंदोलन के रूप में सफल बनाना है।जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा फहराते समय ध्वज की गरिमा एवं निर्धारित नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए।तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है इसलिए तिरंगे के उपयोग के बाद इधर-उधर न फेंका जाए और सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।वंदेमातरम् के सामूहिक घोष से रैली राष्ट्रभक्ति भाव से तो गूंज उठी लेकिन जिन अधिकारियों द्वारा पूरे साल यातायात नियमों का पालन करने और जीवन सुरक्षित रखने की दुहाई दी जाती है उन्हीं अधिकारियों के सामने दर्जनों की संख्या में मौजूद मोटरसाइकिल सवार बिना हेलमेट के कलेक्ट्रेट से लेकर शहर के विभिन्न मार्गो में दौड़ते नजर आए।हर घर तिरंगा के तहत जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रैली एवं तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पांडे,न्यायिक सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित,जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी,व्यापारी एवं बाइकर्स मौजूद रहे।

More From Author

बृजवासी स्वीट हाउस के खोया में मिलावट, बिक्री पर रोक

धुन्नी भैया की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *