10वीं शादी की सालगिरह पर महिला एसआई ने किया पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान

जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश, रक्तदान के लिए किया प्रेरित

फतेहपुर (वी.टी)। शादी की 10वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक प्रीति कटियार ने पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर रक्तदान किया। इसके बाद परिवार के साथ वैवाहिक वर्षगांठ मनाई।

प्रीति कटियार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। मानस रक्तकेंद्र के चिकित्सकों और स्टाफ ने उनकी इस पहल की सराहना की। रक्तदान के बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रीति कटियार ने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। यह पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है। शादी की सालगिरह पर रक्तदान कर उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि खुशियों के अवसर पर दूसरों के जीवन में भी उम्मीद की नई किरण जगाई जा सकती है।

More From Author

फतेहपुर में हुई दो सनसनीखेज घटनाओं ने शराब पीकर घर लौटने वाले पियक्कड़ों के बीच भय का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *