घरेलू विवाद में पिता ने पुत्र-बहू पर की फायरिंग, दोनों गंभीर

फतेहपुर (वी.टी)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार सुबह घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पिता ने अपने ही पुत्र और बहू पर दो नाल बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे राम खेलावन का किसी बात को लेकर अपने पुत्र अवनीश (36) और बहू मनीषा से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राम खेलावन ने कथित तौर पर अपनी दो नाल बंदूक से दोनों पर फायर कर दिया। गोली मनीषा के पेट में लगी, जबकि अवनीश के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए कानपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद आरोपी राम खेलावन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बिंदकी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और घटना के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे सीतापुर गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

More From Author

ओवरलोड डंपरों पर पुलिस की कार्रवाई, वीडियो बनाने पर विवाद

लोकतंत्र या पारिवारिक विरासत? शास्त्री परिवार की नई पीढ़ी भी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *