खाद्य सुरक्षा दिवस पर करें स्वास्थ्य का ध्यान, डरें मिलावट खोर सब हो ऐसा अभियान

फतेहपुर (वीटी)। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के पी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे ।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए के पी सिंह कछवाह ने पढा कि सरस्वती मां ,आइए ,करो नमन स्वीकार । शब्द -अर्थ- नव राग का, दो कविता में सार। पुनः पढ़ा कि डा. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा कि राम रसायन पान कर ,राम हि राम पुकार। सिया राम में रमि रहे ,भक्तों के सरदार। राम अवतार गुप्ता ने पढ़ा कि खाद्य सुरक्षा दिवस में,करें प्रतिज्ञा भारी। खाद्य सुरक्षा में लग जाएं ,सब जग के नर नारी। प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत किये – नमक, तेल, चीनी,मैदा का यदि उपयोग घटा दें हम। तन-मन स्वस्थ रहे ,बी.पी. फिट, अस्पताल के खर्चे कम। डॉ. शिव सागर साहू ने पढ़ा कि खाएं नित श्रीअन्न को जीवन रहे निरोग। खाद्य दिवस पर कामना, स्वस्थ रहें सब लोग। काव्य गोष्ठी आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा कि इस जग में निष्काम कर्म ही, सर्वश्रेष्ठ पूजा है। निरासक्ति ही मोक्ष, मनुज को और न पथ दूजा है।

More From Author

क्या बदलेंगे गौशालाओं के दिन? मंत्री बनने के बाद बेजुबानों को नई उम्मीद!!

फोटो खींचना मना है! पत्रकार अब प्रेस नोट से ही दुनिया देखें!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *