अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर पर छापा मारने गये एसीएमओ मंत्री का नाम सुन उल्टे पांव टीम सहित भागे

फतेहपुर(वी.टी)। मानकविहीन संचालित अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों सहित हास्पिटल, नर्सिंग होम आदि पर सख्त कार्यवाही करने के जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा दिये गये निर्देश के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में जरूर आया है लेकिन हावी लाल फीताशाही के चलते विभागीय अधिकारी बेबस नजर आ रहे है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर छापेमारी के दौरान देखने को मिला। सेन्टर संचालक ने खुद को कबीना मंत्री राकेश सचान का करीबी बताते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पर धौंस जमाया तो एसीएमओ बिना कार्यवाही किये बिना टीम के साथ बैरंग लौट गये।
गत् दिनों जिलाधिकारी ने बिना पंजीकृत अथवा मानकविहीन संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों आदि के खिलाफ सीएमओ सहित ब्लाक स्तरीय एमओआईसी की जिम्मेदारी तय करते हुए वृहद स्तर पर अभियान चला सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये थे। जिलाधिकारी के सख्त तेवरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपनी कवायद भी शुरू कर दी। शनिवार को शहर क्षेत्र के बिन्दकी बस स्टाप के समीप सपा नेता रामनरेश पटेल के संचालित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर जांच पड़ताल के लिये पहुंचे एसीएमओ डा.इश्तियाक अहमद ने जब एक-एक बिन्दु की जांच शुरू की तो सेन्टर में व्याप्त खामियां उजागर हो गयी। मौके पर कोई भी रेडियोलाजिस्ट मौजूद नहीं था। एसीएमओ ने सेन्टर के दस्तावेजों और संचालन की व्यवस्था की जांच की तो उन्होने पाया कि सेन्टर का संचालन सही ढंग से नहीं हो रहा। एसीएमओ ने जब संचालक से सवाल-जवाब शुरू किये तो संचालक रामनरेश पटेल एसीएमओ से बहस करने में जुट गये और धौंस देते हुए कहा कि मंत्री राकेश सचान के वह अत्यंत करीबी हैं। संचालक की धौंस पट्टी के बाद एसीएमओ असहाय हो गये और बिना कार्यवाही के ही टीम के साथ बैरंग लौट गये। इस दौरान झोलाछाप प्रभारी एसीएमओ डा.पीके सिंह की भी बोलती बंद रही। सीएमओ से इस बारे में जानकारी करने लेने के लिए फोन किया तो उनका सीयूजी नंबर नहीं उठा।

More From Author

वृक्षारोपण के नाम पर दस सालों में करोड़ पौधों का वृक्षारोपण  फिर भी छांव के लिए तड़प रही है कई गौशालाएं

👉किसान यूनियन के एजेंडे से बाहर हुए गोवंश, गौशालाओं की बदहाली पर कौन उठाएगा आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *