पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली


फतेहपुर। जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक वांछित एवं हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार थाना कल्यानपुर पुलिस टीम ग्राम भाऊपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मु0अ0सं0 230/2025 धारा 305 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अलीरजा पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चौडगरा थाना कल्यानपुर पुलिस टीम को दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, करीब साढ़े नौ मीटर चोरी का कॉपर तार तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद सहित अन्य जिलों के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का जनसंख्या और गौहत्या पर बड़ा बयान

अब नहीं चलेगी “साहब मीटिंग में हैं” वाली कहानी, डीएम की नई व्यवस्था से अफसरों की बढ़ी धड़कनें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *