पुलिस और गौकस के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

फतेहपुर (वी.टी)। जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर गौकस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त हफीज के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक मौके से एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी के पास से लोहे का रॉड, चापड़ समेत गौकशी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले जहानाबाद थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के जंगल में गौकशी की घटना सामने आई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार शातिर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश का आमना-सामना हो गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी हफीज लंबे समय से गौकशी की घटनाओं में सक्रिय था और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

More From Author

टोल प्लाजा कर्मचारियों की मनमानी से वाहन चालक परेशानफास्टैग स्कैन न होने पर वसूला जा रहा नगद शुल्क, अभद्रता के भी आरोप———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *