सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, 9 लोग झुलसे


फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रविवार को दो कमरों के एक मकान में गैस रिसाव के चलते जोरदार धमाका हो गया। हादसे में मकान के अंदर मौजूद 6 लोग समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को बचाने पहुंचे तीन अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही कल्यानपुर थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल मलवां मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। प्रशासन द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को कानपुर भेजा गया, ताकि उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिल सके।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मकान में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था, जिसकी वजह से ब्लास्ट हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिलेंडर फटा नहीं था, बल्कि गैस लीक होने से विस्फोट हुआ।
एसपी ने बताया कि वह स्वयं और जिलाधिकारी ने घटना स्थल तथा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कानपुर में घायलों के बेहतर इलाज और निगरानी के लिए पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

रिन्द नदी में नहाने गए 6 दोस्तों में 4 की डूबकर मौत, 2 की जान बची

👉”छोटी चोरी का खुलासा कर वाहवाही लूट रही खागा पुलिस, बड़ी चोरियां अब भी चुनौती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *