फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रॉली पलट गई।
हादसे में घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए हरदो सीएचसी भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास की बताई जा रही
