फतेहपुर(वी.टी)। वस्त्र उद्योग की अग्रणी कंपनी रेमंड लिमिटेड ने शहर में अपने नए एक्सक्लूसिव ‘द रेमंड शॉप’ का भव्य शुभारंभ किया। करीब 2500 वर्ग फीट में फैले इस आधुनिक शोरूम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं सदर चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शहर में खुले इस नए स्टोर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टोर संचालक शिशिर पटेल ने बताया कि अब जिले के लोगों को ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी के लिए कानपुर, प्रयागराज या लखनऊ जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। फतेहपुर में ही ग्राहकों को रेमंड की संपूर्ण रेंज उपलब्ध होगी। शोरूम में सूटिंग-शर्टिंग के साथ रेडीमेड परिधानों में पार्क एवेन्यू, पारक्स और कलरप्लस जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए कस्टम टेलरिंग की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे लोग अपनी पसंद और फिटिंग के अनुसार कपड़े सिलवा सकेंगे।
उद्घाटन समारोह में जंग बहादुर वर्मा, ध्रुव नारायण रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, हेमंत पटेल, अंकुर पटेल, धनंजय चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, गौरव दीक्षित और पद्मनाभ शर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोरूम के उद्घाटन के दौरान पहुंचे ग्राहकों ने स्टोर की आधुनिक सजावट, आकर्षक माहौल और कपड़ों की वैरायटी की सराहना करते हुए इसे फतेहपुर के लिए बड़ी सौगात बताया।
