अवैध संबंध के शक में विधवा महिला व युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर(वीटी)। जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक विधवा महिला और युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि युवक और महिला के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध होने की चर्चा क्षेत्र में चल रही थी। इसी बात को लेकर युवक के परिजनों को शक था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की।

वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला और युवक के साथ अभद्रता करते तथा मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया जिसके बाद मामला शांत हुआ।

घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है हालांकि पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

प्रेमी द्वारा महिला की गला दबाकर हत्या

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दादी की मौत, मासूम पोता गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *