फतेहपुर ।गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दूसरे के साथ अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।
थरियांव थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी 6 वर्ष को हुई थी। शादी के बाद महिला ने अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। इसी बीच महिला के संबंध किसी दूसरे के साथ हो गए। इस बात की शंका पहले प्रेमी को हो गई ।इसी बात को लेकर आज शुक्रवार को पहले प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्यारा प्रेमी पुलिस हिरासत में है। जाफरगंज सीओ बृजमोहन राय ने भाटला स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
