लगातार 5वें वर्ष शहीद माल्टा इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

फतेहपुर (वी.टी)। जहानाबाद क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शहीद माल्टा इंटर कॉलेज, कोड़ा जहानाबाद-फतेहपुर ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय लगातार पांच वर्षों से 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 64 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिनमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहीं। इनमें 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 10 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय में मो. अहद ने 538 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नाज खातून 507 अंकों के साथ द्वितीय एवं गुलसबा 490 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 44 परीक्षार्थियों में से 41 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। सभी सफल रहे, जिनमें 29 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 12 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। जैनब फातिमा ने 395 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। यशफीन 392 अंकों के साथ द्वितीय एवं फलक निशा 372 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सै० शाहीन हसन (पूर्व चेयरमैन, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद) एवं व्यवस्थापक सै० आबिद हसन (चेयरमैन, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद) ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

More From Author

थाने में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

मंगेतर के सामने गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *