भैंस चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कई महिलाएं थाने लाई गईं

फतेहपुर(वी.टी)। जनपद में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां भैंस चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के बुधैयापुर गांव में बीती रात कुछ लोगों ने एक युवक को भैंस चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी राम सजीवन के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जिस घर के बाहर यह वारदात हुई वहां से कई महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है। पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला भीड़ द्वारा की गई हिंसा का प्रतीत हो रहा है लेकिन घटना के पीछे की असली वजह और परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

More From Author

आवास विकास में सीवर लाइन कार्य का शुभारंभ

भीषण गर्मी में रेडक्रॉस का मानवीय पहल,सब्जी विक्रेताओं व ठेले वालों को बांटे गए छाते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *