किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू महात्मा टिकैत ने अधिकारियों को दी चेतावनी
-बैठक कर बिजली, पानी, क्रय केंद्रों व स्मार्ट मीटर की अव्यवस्थाओं के निराकरण की उठाई मांग
-कई कार्यकर्ताओं को दी गई नई जिम्मेदारी
फतेहपुर(वी.टी)। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी व युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी व्यक्ति की गई और चिकित्सकों की कमी बिजली कटौती नेहरू में पानी सरकारी क्रय केन्द्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित तमाम किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाया जा रहे स्मार्ट मीटर से किसान व्यापारी परेशान है। भारी भरकम बिल उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है शिकायत करने के बावजूद बिलों को ठीक नहीं किया जा रहा। सदर अस्पताल का फीडर अलग होने के बावजूद बिजली की कटौती हो रही है जिससे तीमारदार, मैरिज एवं चिकित्सक कराह रहे है। मरीज का अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन नहीं हो पा रहा। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक बिजली की भारी कटौती से जनजीवन बेहाल है और निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। नहरे में पानी नहीं है जिससे आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है और पशु पक्षी एक – एक बूंद पानी के लिए भटकती घूम रहे हैं। क्रय केंद्रों में ₹40 की पल्लेदारी प्रति 20 किलो में की जा रही है जिससे किसान ठगा महसूस कर रहा है।
उन्होंने समस्याओं की निराकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द ही निदान न किया गया तो विभाग के आल्हा अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री पद पर राजू सिंह रज्जू भैया, जितेंद्र त्रिपाठी व अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष पद पर हंसराज यादव युवा तहसील अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह तोमर धर्मवीर सिंह अमर विकास तिवारी को मनोनीत किया गया। इस मौके पर अमित यादव, राम आसरे यादव, रिंकी जायसवाल, मुशीर अहमद, गुड्डू यादव, शिव बाबू शर्मा, विजय सिंह चौहान, गीता,मीना सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
