फतेहपुर (वी.टी)। मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के जंगल में तीन युवकों ने युवती और उसके मंगेतर को बंधक बना लिया। आरोप है कि एक आरोपी ने युवती के साथ जबरजस्ती करने का प्रयास किया जबकि अन्य आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर युवती और उसके मंगेतर के साथ जमकर मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक के मोबाइल से UPI के जरिए करीब 2500 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। मामले में खागा पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी फतेहपुर ने खागा कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- मंगेतर के सामने युवती से हैवानियत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
मंगेतर के सामने युवती से हैवानियत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
दलित किशोरी का अपहरण कर जंगल में किया दुष्कर्म
