फतेहपुर(वी.टी)। जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्भवती,धात्री महिलाओं,बच्चों को समय से पोषण का वितरण किया जाए।विजयीपुर,खजुहा एफआरएस के माध्यम से पोषाहार के वितरण में प्रगति धीमी पाए जाने पर सीडीपीओ को चेतावनी निर्गत करने के निर्देश। जिलाधिकारी ने मलवां,विजयीपुर,धाता,हंसवा की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,सहायिकाओं की प्रोत्साहन राशि की फीडिंग पीएमएफएस पोर्टल पर धीमी प्रगति पर सीडीओ के वेतन तब तक आहरित न करने के निर्देश दिए जब तक शत-प्रतिशत फीडिंग न हो जाए। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को आपरेशन कायाकल्प के तहत संतृप्त करने के भी निर्देश ।यह भी कहा कि जिस कारण से फीडिंग का कार्य नहीं हो पाया है उसे भी बताया जाए।उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।कुपोषित अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए बच्चों को समय से पोषाहार एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए तथा उनकी निगरानी रखी जाए।जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर कार्य योजना बनाकर सभी परियोजनाओं में संबंधित क्षेत्र के बच्चों की हाइट,वेट की माप सही से कराई जाए,उसकी रिपोर्ट से अवगत कराएं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पोषण वितरण में लापरवाही पर सख्त DM, धीमी प्रगति पर वेतन रोकने के निर्देश
पोषण वितरण में लापरवाही पर सख्त DM, धीमी प्रगति पर वेतन रोकने के निर्देश
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
