फतेहपुर (वी.टी)। एसओजी/इंटेलिजेंस विंग और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में डकैती व चेन स्नैचिंग के मामलों में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को पकड़ लिया। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 129/26 धारा 309(4), 351(2) व मुकदमा संख्या 141/26 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मदारीपुर जाने वाली नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक प्रयागराज से फतेहपुर की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश मदारीपुर लिंक रोड की ओर भागने लगे। पीछा करने पर खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। घायलों की पहचान ईशू रावत उर्फ अनुभव (20) निवासी गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर, थाना धूमनगंज, प्रयागराज और अंशु कुशवाहा (21) निवासी मीरा पट्टी मुंडेरा, थाना धूमनगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं सौरभ उर्फ करन पटेल (21) निवासी हिनौता, थाना महेवा घाट, कौशांबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है जिससे आगे और खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पुलिस व शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़
पुलिस व शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़
You May Also Like
More From Author
यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन से करोड़ों रुपयो का नुकसान,खनन विभाग चुप
