सत्ताधारी सभासद ने अपनी बता बेंच डाली फतेहपुर प्रेस क्लब की जमीन
-सभासद ने 30 लाख में बेंची सरकारी जमीन
-डीएम के आदेश पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने काम रुकवाया
फतेहपुर(वी.टी)।नगरपालिका क्षेत्र के तामेश्वर के समीप सूचना संकुल/फतेहपुर प्रेस क्लब के नाम जिला प्रशासन द्वारा आवंटित की गई जमीन को एक सत्ताधारी सभासद ने अपनी जमीन बताकर बेंच डाला। खरीददार ने जब उसका निर्माण शुरू कराया तो मिली जानकारी पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने तहसीलदार एवं कोतवाली पुलिस को मौके पर जाकर हो रहे निर्माण कार्य को रुकने के निर्देश दिए।राजस्व एवं पुलिस की पहुंची टीम से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।अधिकारियों ने निर्माण कार्य को रुकवा कर जालसाजों के साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं जिससे जालसाजों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा गाटा संख्या 1479मि.रकबा 0.0324 हे.की भूमि 27 जून 2018 को सूचना संकुल/फतेहपुर प्रेस क्लब के नाम आवंटित की गई थी।जो बाकायदे खतौनी में दर्ज है। बावजूद इसके एक सत्ताधारी सभासद फतेहपुर प्रेस क्लब की आवंटित जमीन को अपनी जमीन बता कर 30लख रुपए में बेंच डाला।जमीन पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया इसकी जानकारी हुई तो फतेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला जिस पर उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को संबंधित जमीन का निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने एवं जालसाजों के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के आदेश पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया।सत्ताधारी सभासद काफी समय से इस जमीन को बेंचने की जुगत जुगाड़ में था।
