फतेहपुर (वीटी)। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के सहिली गांव में आयोजित संविधान संवाद सम्मेलन में पहुंचे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष/उड़ीसा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने भाजपा पर संविधान खत्म करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशान सधा। कहां कि बाबासाहेब समानता की बात करते थे लेकिन भाजपा इसे समाप्त करने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री अब तक के सबसे भ्रष्ट शासक है। उन्होंने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों के हितो को ताक में रख उनके सपनों को बेचने का काम किया गया है। एपिस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री का नाम आने का जिक्र करते हुए कहा कि यही वजह है कि अमेरिका के सामने प्रधानमंत्री ने घुटने टेक दिए है। नोएडा की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों की आवाज लाठी, डंडों और पुलिस के दम पर दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजन एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश गिहार, हेमलता पटेल, अशोक दुबे दद्दू वीरेंद्र गुप्त सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- भाजपा पर संविधान खत्म करने और भ्रष्टाचार के आरोप
भाजपा पर संविधान खत्म करने और भ्रष्टाचार के आरोप
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
किसना डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ
