साली को लेकर भाग रहे जीजा ने कार से तीन को कुचला, मौके पर मौत – आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह पूर्व चचेरी साली को भगा ले गया था, आज शाम चौकी में हुयी थी पंचायत

-आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फतेहपुर (वी.टी)। साली को लेकर भाग रहे सेंट्रो कार सवार जीजा ने रोक रहे तीन लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे को अंजाम दे आरोपित जीजा-साली मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेज आरोपित की तलाश में जुट गयी है। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बा निवासी गीता सोनी पत्नी स्व़ रामनारायण की बड़ी बहन रानी देवी निवासी बबेरू बांदा की बेटी काजल 15 वर्ष का मौसी गीता के यहां अक्सर आना जाना था उसी दौरान गीता के दामाद दीपक सोनी निवासी ग्राम फरीदपुर थाना बिन्दकी का काजल से सम्पर्क हो गया था जिसके चलते एक सप्ताह पूर्व दीपक काजल को जोनिहां ससुराल से भगा ले गया था। जानकारी के बाद गीता के साथ काजल के पिता रामप्रसाद सोनी ने जोनिहां चौकी में दामाद दीपक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आज लड़की को बरामद कर दोनों पक्षों को चौकी बुलाया था। शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष चौकी पहुंचे करीब एक घण्टे तक चली पंचायत के दौरान बात न बन पाने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने की सलाह दी। पंचायत के बाद पुलिस के कहने पर दीपक साली काजल को कार में बैठा कर अपने गांव फरीदपुर चला गया। एक घण्टे बाद गांव से लौट कर वह बिन्दकी की ओर जा रहा था तभी गीता अपने पुत्र सहित कई लोेगों को लेकर दीपक की कार को रोक लिया और काजल को उतारने का प्रयास करने लगे तभी दीपक ने तेज रफ्तार में गाड़ी बढ़ा वहां से भाग निकला तभी गीता के पुत्र समेत कई लोग बाइक से पीछा करते हुए कोरवां गांव तक पहुंचे और कार के आगे बाइकें लगा जैसे आगे बढ़े तो दीपक उन पर गाड़ी चढ़ाते हुए भाग निकला। घटना  में अन्नू सोनकर (35) पुत्र लल्लू निवासी ग्राम जोनिहां एवं अवध बिहारी सोनी (23) निवासी ग्राम बड़ी देवरी थाना जाफरगंज और सत्यवान सैनी (50)  की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहंची पुलिस आनन-फानन शवों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाबत कोतवाली निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि आरोपित कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

More From Author

फेरी लगाकर परिवार चलाने वाले व्यक्ति के घर जीएसटी टीम का छापा

किसना डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *