फतेहपुर(वी.टी)। महाराणा सांगा की स्मृति में 12 अप्रैल को जिले में महाराणा सांगा संकल्प दिवस समारोह एवं विशाल गौरव यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम समस्त हिन्दू समाज एवं अखिल क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम आयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे मनोरमा गेस्ट हाउस शाह से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे से गौरव यात्रा निकलेगी। यात्रा ज्वालागंज, सदर अस्पताल, नउवाबाग, कैंची मोड़, बिंदकी चौराहा व खजुहा होते हुए 52 इमली (शहीद स्मारक) पर समाप्त होगी। इस दौरान भोजन/प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- 12 अप्रैल को निकलेगी महाराणा सांगा गौरव यात्रा
