फतेहपुर (वी.टी)। अमौली कस्बा निवासी गोविन्द शिवहरे एवं रेखा गुप्ता के सुपुत्र वरदान गुप्ता ने बीते दिनों यूपीएससी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित होकर कस्बा समेत समूचे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है प्रथम नगर आगमन पर आयोजित मेधा अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने वरदान गुप्ता को प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी। माता-पिता एवं परिवार के बुजुर्गों को सम्मानित कर बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री पटेल ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि एकाग्रचित होकर कड़ी मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने नव चयनित युवा खंड विकास अधिकारी वरदान गुप्ता सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का काम करेंगे समारोह के आयोजक आनंद गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी,शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी, अवधेश मिश्र,अशोक मिश्र,अनिल ओमर,महेंद्र, सुरेंद्र शिवहरे आदि रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- बीडीओ पद पर चयनित वरदान को विधायक ने किया सम्मानित
बीडीओ पद पर चयनित वरदान को विधायक ने किया सम्मानित
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
ओवरलोड वाहनों ने कस्बावासियों का जीना किया हराम
