फतेहपुर(वी.टी)। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने की कार्ययोजना तैयार की गई।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा 6 प्रमुख कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह व उल्लास से मनाया जाता है। इस बार भी 6अप्रैल को मनाये जाने वाले स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। जिले के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यालय में संगोष्ठी आयोजित की जायेगी जिसमें पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि वक्ताओं द्वारा संगठन के इतिहास व विकास पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए पार्टी के संकल्प राष्ट्र प्रथम को दोहराया जायेगा।
मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि जिले में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को उत्कृष्ट, सर्वोत्तम व गतिशील बनाने में जिला संयोजक के रूप में महामंत्री सुशीला मौर्या व सहसंयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी व लवकुश मौर्या द्वारा दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। बैठक में पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी,उदय लोधी,अपर्णा सिंह गौतम, मधुराज विश्वकर्मा, विमलेश पांन्डेय, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता,रेखा सरोज,ओम मिश्रा,राजबहादुर पासवान, विवेक श्रीवास्तव,धर्मेंद्र सिंह, गौरव शुक्ला, ज्योति प्रवीण, उमेश गुप्ता अखिलेश कुमार,सहित समस्त पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों के साथ मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
