जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने 13 शातिर अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली है। जिन लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उन लोगों पर विशेष निगाह रखी जाए इस बात के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री मांगलिक द्वारा दिए गए आदेश के बाद हथगाम थाना प्रभारी नसीम उर्फ चिम्मन की हिस्ट्री शीट खोली गई है इनके विरुद्ध पांच मुकदमे पंजीकृत हैं जबकि राधानगर थाना क्षेत्र में उमाशंकर मौर्य की हिस्ट्री शीट खोलकर इन पर शिकंजा कसा गया है। अपराधी उमाशंकर मौर्य के विरुद्ध पांच मुकदमे राधा नगर थाने में दर्ज है। राधा नगर थाना क्षेत्र में ही सथरियांव निवासी विजयपाल की हिस्ट्री शीट खोलकर उन्हें विशेष निगरानी में रखा जाएगा।
अशोथर पुलिस येझी गांव निवासी धर्मराज मिश्र की हिस्ट्री शीट खोली गई है। इसी तरह खरगीपुर गांव निवासी सत्यम सिंह लोधी की हिस्ट्री शीट पुलिस ने खोली है।
थरियांव पुलिस ने मोहम्मद कला निवासी मोहम्मद सैफ की हिस्ट्री शीट खोलने की कार्रवाई की गई है। बकेवर थाना निवासी बेचेलाल के विरुद्ध हिस्ट्री शीटखोलने की कार्रवाई की गई है। खागा थाना क्षेत्र में परवेज के विरुद्ध पुलिस ने हिस्ट्री शीट खोलने का काम किया है खागा पुलिस ने शोएब कुरैशी जीशान खान सोहेल के विरुद्ध हिस्ट्री सीट खोलकर विभागीय कार्रवाई को कहा है।
किशनपुर पुलिस ने कुंदन सिंह के विरुद्ध हिस्ट्री शीट खोलने की कार्रवाई की । इसी तरह नीरज कुमार को हिस्ट्री शीट की कार्रवाई के तहत शामिल किया गया है।
