फतेहपुर(वी.टी)। कल्यानपुर थाना पुलिस ने बीती रात गुनीर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार नंबर यूपी 86 एक्स/7776 को रोक दो संदिग्ध युवकों को पकड़ कार की तलाशी ली तो दो किलो गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी सुमितदेव पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध युवक अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर हैं इनके नाम अखिल सिंह पुत्र मनवीर निवासी ग्राम मितई थाना चांदपा जनपद हाथरस एवं अजीत सिंह पुत्र रामहरि निवासी ग्राम अतरौनी थाना महावन जनपद मथुरा है। इनके कब्जे से 2 किलो गांजा, 6हजार की नगदी एवं दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपितों को न्यायालय भेज प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- वाहन चेकिंग में दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
वाहन चेकिंग में दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
मामा की हत्या में भांजे को उम्रकैद, अवैध संबंध व जमीन विवाद बना कारण
